नया भोजपुर, चक्की पहुंच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिवंगत राजद नेताओं को अर्पित किया श्रद्धा सुमन
नेता प्रतिपक्ष गुरहवार को अनुमंडल के नया भोजपुर व चक्की पहुंच दिवंगत राजद नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वे उनके परिजनों से मिल गहरा शोक जताए तथा उनके निधन को राजद परिवार के लिए बड़ा क्षति बताया। वे सबसे पहले एनएच 84 के किनारे स्थित नया भोजपुर गांव पहुंचे। इस गांव के निवासी व बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सरफराज अहमद खां के घर पहुंच उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इसके बाद उनके पुत्रों मेराज तथा मिन्हाज सहित पूरे परिवार से मुलाकात कर उनके निधन पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने कहा कि सरफराज अहमद की गिनती राजद के मजबूत व निष्ठावान नेताओं में होती थी। तेजस्वी ने कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। इसके बाद उनका काफिला चक्की गांव के मथुरा डेरा पहुंचा। यहा चक्की पूर्व मुखिया व पूर्व जिला परिषद सदस्य रहे धनराज चौधरी मुखिया के श्राद्धकर्म में वे शामिल हुए।
श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
इस दौरान वहा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया था। जहा नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुखिया के को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुखिया के मूर्ति निर्माण का शिलान्यास भी किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी इसके बाद पूर्व मुखिया के परिजनों से मुलाकता किए तथा उन्हें ढांढस बंधया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया उनके पिता तूल्य थे तथा हमेशा दियारांचल में राजद को मजबूत करने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया से वे कई बार मिल चुके थे। मिलने पर वे हमेशा जो आत्मीयता दिखाते थे वह सदैव याद रहेगा।
इस दौरान उनके चारों पुत्र विजय शंकर यादव, उमाशंकर उर्फ लालू यादव, गोरख यादव, सुनील यादव के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य थे। मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह, ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक डा दाउद अली, सुनील कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, मेंहदी हसन, अंगद यादव, ददनी यादव, अजित सिंह, गोलू सिंह, शमी हाशमी समेत सैकड़ो लोग थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/dumranv/news/new-bhojpur-chakki-reach-leader-leader-of-opposition-tejashwi-yadav-paid-tribute-to-late-rjd-leaders-127616000.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/87_1597359873.jpg
0 Response to "नया भोजपुर, चक्की पहुंच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिवंगत राजद नेताओं को अर्पित किया श्रद्धा सुमन"
Post a Comment