जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत
पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 पर टेहटा ओपी क्षेत्र के सेरथुआ और मीराबीघा के बीच बीते रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बंटी कुमार की पटना में इलाज के दौरान बुधवार की अहले सुबह मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई अजीत कुमार ने बताया कि रविवार की रात उसका छोटा भाई बंटी और चचेरा भाई ओम प्रकाश बाइक से जहानाबाद की ओर से घर टेहटा आ रहा था।
आने के क्रम में सेरथुआ और मीराबीघा के समीप तेज गति से आ रहे एक वाहन ने ठोकर मार दी जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग सड़क पर फेंका गए। वाहन से ठोकर लगने के कारण बंटी कुमार काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। जबकि साथ में बाइक पर बैठा ओमप्रकाश आंशिक रूप से जख्मी हुआ। ओमप्रकाश ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने उसे जहानाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
स्थिति गंभीर रहने के कारण निजी नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने उसे विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना स्थित राजेश्वरी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने बताया कि पटना पुलिस ने फर्द बयान दर्ज की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/youth-injured-in-road-accident-in-jehanabad-died-during-treatment-in-patna-127589625.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/06/
0 Response to "जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत"
Post a Comment