Popular Posts

गौनाहा में खुला तीसरा पेवर एंड ब्रिक लघु उद्योग

गौनाहा में खुला तीसरा पेवर एंड ब्रिक लघु उद्योग

गौनाहा प्रखंड में खुला तीसरा पेवर्स ब्रिक्स लघु उद्योग। एक भितिहरवा व दूसरा माधोपुर तथा तीसरा का माधोपुर गांव में सोमवार को श्री विश्वकर्मा पेवार्स एंड प्लाई एश ब्रिक्स का विधिवत उद्घाटन भितिहरवा के पूर्व मुखिया उमेश चौहान के द्वारा फीता काटकर की गई। उद्घाटनीय भाषण में पूर्व मुखिया ने कहा कि इससे लोगों को रोजगार मिलेगा तथा कोरोना जैसी महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मजदूर पेवर्स एंड प्लाई ब्रिक्स का निर्माण करेंगे। सरकार के सोच की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस रोजगार को बढ़ावा देने हेतु अब पीसीसी सड़क निर्माण की जगह पेवर्स ऐश ब्रिक्स से सोलिंग कराया जाएगा। मौके पर उपस्थित भाजपा आईटी सेल के बगहा जिला संयोजक रानू मिश्र ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सरकार ने इस रोजगार को बढ़ावा दिया है ।इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगी तथा उनकी बेरोजगारी दूर होगी ।विदित हो कि गौनाहा प्रखंड के करीब आधा दर्जन पेवर एंड प्लाई ब्रिक्स का लघु उद्योग शुरू कर दिया गया है। जहां से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। उद्घाटन के उपरांत मजदूरों का सम्मानित किया गया।मौके पर गोपाल शर्मा, अनूप शर्मा, अखिलेश्वर शर्मा ,चंदेश्वर शर्मा, राजा मिश्रा, धर्मवीर शर्मा, रणजीत शर्मा,अमित शर्मा, अनूप शर्मा ,चंदन चौहान,हरख दिसवा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मजदूरों को सम्मानित करते पेवर ब्रिक्स लघु उद्योग के मालिक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/gaunaha/news/third-paver-and-brick-small-industry-opened-in-gunaha-127623633.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/4_1597681079.jpg

0 Response to "गौनाहा में खुला तीसरा पेवर एंड ब्रिक लघु उद्योग"

Post a Comment