जलजमाव से परेशान लोगों ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सीओ कार्यालय में की तालाबंदी
प्रखंड के राजाजान एवं कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के कई वार्डों के जल जमाव पीड़ितों ने माकपा लोकल कमेटी के बैनर तले सोमवार को अंचल कार्यालय पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व माकपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार सुनील कर रहे थे। इस दौरान आक्रोशित पीड़ितों ने सीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसको लेकर करीब आधा घंटा तक सीओ बंधक बने रहे। इससे पूर्व माकपा कार्यकर्ताओ ने मदुदाबाद चौक से जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। वहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता शत्रुध्न पासवान एवं संचालन राम बहादुर राय ने किया।
इस सभा को राम पुकार महतो, ब्रजविलास राय,अरुण कुमार यादव,राम बाबू पासवान आदि ने संबोधित किया। इनकी मांगो में जलजमाव पीड़ितों को 6 हजार रुपए मुआवजा देने, प्रभावित पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र धोषित करने, फसल मुआवजा देने,प्लास्टिक एवं सामुदायिक राहत शिविर चलाने की मांग शामिल थे। सभा के उपरांत एक प्रतिनिधि मंडल ने मांगों से संबधित एक ज्ञापन सीओ प्रमोद कुमार रंजन को सौंपा। मौके पर जुली देवी,मंजु देवी, पुनम देवी, सविता देवी, चंद्रमा देवी, राम नरेश राय, प्रदीप राय, राजन पासवान, धर्मेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, किशन यादव, राम सुदीन राय आदि थे। जानकारी के अनुसार राजाजान के वार्ड संख्या- 5,10,11 तथा कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के वार्ड संख्या-09, 10, 11, 12 और 13 बारिश तथा नून नदी के जलस्तर में वूद्धि से जलप्लावित हो गया है। इसी को लेकर पीड़ितों में आक्रोश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/people-troubled-by-water-logging-demonstrations-at-zonal-office-lockout-at-co-office-127623925.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/17samstipur-10_1597686220.jpg
0 Response to "जलजमाव से परेशान लोगों ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सीओ कार्यालय में की तालाबंदी"
Post a Comment