पिउनीबाग में पैक्स अध्यक्ष की बैठक आयोजित हुई
नगर के पिउनीबाग स्थित भगवती प्रसाद के निवास स्थान पर नौतन बैरिया के पैक्स अध्यक्ष सहित कुछ गणमान्य लोगों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी लोगों ने अपना अपना विचार रखा। बैठक में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि आपसी भेदभाव बुलाकर अपना एक जनप्रतिनिधि विधायक के रुप में बनाना है। विचारोंपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवती प्रसाद, जो आज तक किसी दल के सक्रिय सदस्य नहीं रहते हुए भी नौतन बैरिया के साथ-साथ पूरे जिले के किसानों की सेवा की है। भगवती प्रसाद जिला सहकारिता बैंक के चेयरमैन भी हैं। इन्हें नौतन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। मौके पर पवन कुमार सिंह, महावीर प्रसाद, श्रीराम प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, भिखारी प्रसाद, राजू प्रसाद, नथुनी दुबे, विनोद प्रसाद, रोहित रंजन, हीरालाल यादव, रमेश प्रसाद, राजेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/pacs-presidents-meeting-held-in-piunibagh-127623634.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/5_1597681171.jpg
0 Response to "पिउनीबाग में पैक्स अध्यक्ष की बैठक आयोजित हुई"
Post a Comment