तेज आंधी पानी से पॉवर ग्रिड सहित कई पीएसएस की बिजली बाधित, देर रात तक की आपूर्ति बहाल
मंगलवार को देर शाम आई तेज आंधी पानी से जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा। शहर में भी तेज आंधी के साथ बारिश से ग्रिड में तकनीकी गड़बड़ी आने से रात में लगभग तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि हालात की गंभीरता को देखते हुए खुद एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार देर रात तक ग्रिड में इंजीनियरों व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर सक्रिय रहकर आपूर्ति व्यवस्था काे रात में ही सुचारू करा दिया।
इधर आंधी पानी से देर शाम शकूराबाद एवं नोआंवा पावर सब स्टेशन की बिजली गुल हो गई। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, सहायक अभियंता नीरज कुमार, कनीय अभियंता शिव कुमार प्रसाद बिजली कर्मियों के साथ रात एक बजे तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। कनीय अभियंता शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि देर शाम आई तेज आंधी पानी में नौआंवा पावर सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवीए बिजली के तार पर पेड़ टूट कर गिर जाने एवं कई जगहों पर इंसुलेटर ब्रेक कर जाने के कारण शकूराबाद पावर सबस्टेशन से पावर सप्लाई बाधित रही।
इधर रतनी में 11 केवी तार टूट कर गिर जाने के कारण बिजली अपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। हुलासगंज में भी मंगलवार की देश शाम आंधी पानी की वजह से मुख्य सड़क पर एक कहुआ का एक विशाल पेड़ ग्यारह हजार केवीए के संचरण लाइन पर रघुनाथपुर के पास गिर गया जिसके कारण बिजली आपूर्ति के साथ-साथ यातायात भी अवरुद्ध हो गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रात में अचानक तेज आंधी पानी के बाद बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी की पहले से उम्मीद नहीं रहती है फिर भी रात में भी विभागीय इंजीनियरों व कर्मियों की टीम ने बारिश की बूंदों के बीच बेहद मुश्तैदी दिखाकर बिजली आपूर्ति को काफी हद तक सामान्य करने में सफलता पाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/lightning-disrupts-power-of-many-pss-including-power-grid-late-night-supply-restored-127589630.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/06/
0 Response to "तेज आंधी पानी से पॉवर ग्रिड सहित कई पीएसएस की बिजली बाधित, देर रात तक की आपूर्ति बहाल"
Post a Comment