Popular Posts

भूमि पूजन के बाद शहर में बंटे लड्‌डू व मनाई दिवाली

भूमि पूजन के बाद शहर में बंटे लड्‌डू व मनाई दिवाली

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन कार्यक्रम के शुभ अवसर पर यहां शहर में हर गली मोहल्ले में प्रसाद के रूप में 500 किलो लड्डू का वितरण किया गया। जहानाबाद रामनवमी समिति और अखंड भारत मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के संयोजक व वार्ड पार्षद मुकेश भारद्वाज मिश्र ने बताया कि इस ऐतिहासिक महत्व के अवसर पर शहर के हर गली और मोहल्लों में भगवा ध्वज लगाकर भगवामय बना दिया गया।

इस उपलक्ष्य में सभी लोग जय श्री राम का उद्घोष करते हुए हर गली में शाम में दीपोत्सव मनाया गया। समिति के द्वारा सायं काल में दरधा जमुना संगम घाट पर पांच हजार दीपक भी जलाया जाएगा। सभी कार्यक्रम रामनवमी पूजा समिति के संयोजक सह पार्षद मुकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके पहले शहर से गांव तक अयोध्या में भूमिपूजन के कार्यक्रम को लोगों ने घर-घर में टीवी पर लाइव देखा। भूमि पूजन को ले यहां हिन्दुवादी संगठनों में काफी उत्साह देखा गया। आम लोगों में भी भूमि पूजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

इस कार्यक्रम में समिति के व्यापार प्रकोष्ठ सुनील कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख अमरेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, मंटू कुमार मलहचक, अतुल कुमार, रजनीश कुमार विक्कू, गांधी मैदान, मोनू कुमार पाठक टोली, अजय कुमार चौरसिया स्टेशन, बिट्टू किंग, रितेश कुमार राजाबाजार, गौरव कुमार, समिति के सह संयोजक विजय कुमार सत्कार, भाजपा अनिल ठाकुर, नया टोला रिजु साव, धन्नू कुमार ठाकुरबाड़ी, जोगेंद्र कुमार बाल्टी फैक्ट्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the Bhoomi Poojan, the city was divided into fighting and celebrated Diwali.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/after-the-bhoomi-poojan-the-city-was-divided-into-fighting-and-celebrated-diwali-127589636.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/06/88_1596668600.jpg

0 Response to "भूमि पूजन के बाद शहर में बंटे लड्‌डू व मनाई दिवाली"

Post a Comment