एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है, इसे बचाने के लिए करें प्रयास, सबको मिलेगा इससे फायदा
प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परहां के परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी के नेतृत्व में परिसर में कई पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि बताया कि सरकार के द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु जोर शोर से जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत पौधा लगाया जा रहा है। इसी को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी विद्यालय के प्रांगण में पेड़ लगाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि “वृक्षो रक्षति रक्षितः”। अर्थात् वृक्ष उसकी रक्षा करता है। जो वृक्ष की रक्षा करते हैं। अतः पर्यावरण की सुरक्षा हेतु हमें वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए तथा वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना चाहिए। पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि वृक्षों से हमें ऑक्सीजन की प्रप्ति होती है।जो प्राणवायु भी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि आज मानव अपने इच्छा की पूर्ति एवं गगनचुंबी इमारतों एवं कल कारखानों के स्थापित करने के लिए वनक्षेत्रों का अंधाधुंध कटाई कर रहा है।जिसके कारण मौसम में असमय बदलाव हो रहे हैं। वृक्षों के कटाई का मानव जीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष गंभीर आपदाओं जैसे सुखाड़, बाढ़ एवं अन्य बीमारी जनित आपदाओं से दो चार होना पड़ रहा है।
सभी लोगों को पौधा लगाना चाहिए और इसका देखभाल भी करना चाहिए। एक पेड़ सौ पुत्र के समान है। पर्यावरण को बचाना है। तो पेड़ लगाना आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने वृक्ष बचाने और अधिक से अधिक पौधा लगाने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय शिक्षक साकेत कमल, अखिलेश कुमार, ज्योत्सना प्रीतम, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, संतोष दास मनीष कुमार, रामाशीष यादव उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/a-tree-is-like-a-hundred-sons-try-to-save-it-everyone-will-benefit-from-it-127619324.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/94_1597446636.jpg
0 Response to "एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है, इसे बचाने के लिए करें प्रयास, सबको मिलेगा इससे फायदा"
Post a Comment