Popular Posts

बरसात में बिजली कटौती ने लोगों की बढ़ा दी है परेशानी

बरसात में बिजली कटौती ने लोगों की बढ़ा दी है परेशानी

दाउदनगर में शहर से लेकर ग्रामीण तक बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिससे लोग परेशान नजर आ रहे है। बरसात में उमस वाली गर्मी से लोग ऐसे ही परेशान हैं। उस पर से बिजली की कटोती ने लोगों को और परेशान कर रखा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कभी दिनभर बिजली बंद रहती है, कभी आधी रात को बिजली चली जाती है। वहीं रोजाना दिन से रात तक पांच से सात घंटे तक बिजली कटती रहती है।

हालांकि बिजली बोर्ड इससे इनकार कर रहा है। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट रहने के बाद ही बिजली काटी जाती है। वहीं यदि मेंटेनेंस का कार्य होता है तो बिजली की सप्लाई बंद रहने की जानकारी एसएमएस के द्वारा दिया जाता है। ताकि लोग उक्त समयावधी से पहले लोग बिजली से संबंधित अपना काम कर सकें।

जबकि शहरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों से महंगी बिजली की खरीदारी करते हैं, फिर भी उन्हें भरपूर बिजली नहीं दी जा रही है। ग्रामीण इलाकों के प्रति यूनिट बिजली तथा शहरी क्षेत्र के प्रति यूनिट बिजली में अंतर होता है। ग्रामीण क्षेत्र के बिजली के प्रति यूनिट तथा शहरी क्षेत्र के बिजली के प्रति यूनिट के मूल्य में 1.5 रुपए का अंतर है।शहरी क्षेत्र के लोग डेढ़ रुपये ज्यादा प्रति यूनिट बिजली की खरीदारी करते हैं।फिर भी शहरी क्षेत्र के लोगों को भरपुर बिजली नहीं दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/daudnagr/news/electricity-cuts-in-rain-have-increased-problems-for-people-127619326.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/

0 Response to "बरसात में बिजली कटौती ने लोगों की बढ़ा दी है परेशानी"

Post a Comment