Popular Posts

जल-नल योजना से लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

जल-नल योजना से लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जल-नल योजना अंतर्गत जल मीनार का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस योजना के तहत निर्माणाधीन जल मीनार से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि टेढ़ागाछ में लौहयुक्त पानी को लेकर लोग परेशान हैं। सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल के लिए कई योजनाएं पहले भी चलाई जा चुकी है, लेकिन सब टांय-टांय फिस हो गया। अबतक जल नल योजना के तहत हर घर जल नल पहुंचना सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत जल मीनार निर्माण होते देख लोगों में शुद्ध पेयजल मिलने की एक नई उम्मीद जगी है। लेकिन इस योजना के निर्माण कार्य के शुरुआती दौर से ही संबंधित अधिकारी व स्थानीय प्रशासन को नजर रखने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/people-will-get-pure-drinking-water-through-water-tap-scheme-127582994.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/

0 Response to "जल-नल योजना से लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल"

Post a Comment