पहले झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गर्भवती होने पर की शादी, मांग रहा दहेज
दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर पीड़िता की मां ने महिला थाना में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति टेढ़ागाछ निवासी सहित ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार आरोपी युवक ने पहले तो पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा करा गर्भवती बना दिया। इसके बाद मामला फंसता देख आरोपी युवक ने निकाह भी रचा लिया। पीड़िता के घर वाले को निकाह की सूचना मिलने पर पीड़िता व आरोपी युवक के घर वालों ने निकाह को स्वीकार कर लिया। इसके बाद रुखसती हेतु आरोपी युवक व उसके घर वालों ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग की।
पीड़िता के मायके वालों ने किसी तरह से कुछ रुपये, जेवरात व सामग्री देकर रुखसती की रस्म अदा की। इज़के बाद भी पति व ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच महिला का चार माह का गर्भ गिर गए। पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। कुछ दिन बाद फिर से पीड़िता अपने ससुराल में रहने लगी। इसके बाद हद तो तब हो गई जब महिला के पति और ससुराल वालों ने फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब महिला को ठीक से खाना पीना भी नहीं दिया जा रहा था। मायके वालों को सूचना मिलने पर अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। मायके वालों को अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़िता की मां न्याय की गुहार लगाने महिला थाने पहुंची।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/first-of-all-physical-abuse-by-getting-pregnant-and-getting-married-asking-for-dowry-127582991.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/
0 Response to "पहले झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गर्भवती होने पर की शादी, मांग रहा दहेज"
Post a Comment