जीआरपी व आरपीएफ जवान सहित 16 नए कोरोना केस
जिले में सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिलने की पुष्टि सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनन्दन ने की है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 822 हो गई है। सोमवार को नए 16 मरीजों में बहादुरगंज के 5, ठाकुरगंज के 2, दिघलबैंक के 2, कोचाधामन के 1, पोठिया के 3 एवं किशनगंज के 3 मरीज हैं। किशनगंज के तीन मरीजों में दो जीआरपी के एवं एक आरपीएफ के जवान शामिल हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि अब संक्रमण का रफ्तार घट रहा है। दो दिन पूर्व तक प्रतिदिन औसतन 40 मरीज मिलते थे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जिले में पांच सौ लोगों की जांच किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 16 पुराने मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें कोविड सेंटर से छुट्टी दे दी गई है।
सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में अब तक 9935 लोगों की जांच की जा चुकी है। 9594 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। 8765 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 822 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 524 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 298 है। 341 लोगों की रिपोर्ट आनी बांकी है।
मंगुरा पंचायत में रैपिड किट से 62 लोगों की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बीच सोमवार को दिघलबैंक प्रखंड के लिए राहत भरी खबर आई है। 62 लोगों के रैपिड किट जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मंगुरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुबालदह मंगुरा में स्वास्थ्य प्रबंधक यशवंत कुमार के नेतृत्व में एएनएम पोलिना टुडू, एलटी उदय कुमार द्वारा चलाई जा रही जांच में 62 लोगों का जांच किया गया। इसमें सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताते चलें कि एक सप्ताह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में रैपिड किट जांच शुरू हुआ था, जांच के बाद प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहा था, जिसको लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया था। लेकिन सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर चलाए गए जांच के बाद एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/16-new-corona-cases-including-grp-and-rpf-jawans-127583000.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/
0 Response to "जीआरपी व आरपीएफ जवान सहित 16 नए कोरोना केस"
Post a Comment