नव निर्मित ट्रामा सेंटर में अब होगा कोविड-19 का टेस्ट
आज से कोविड 19 का टेस्ट सदर अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर में होगा। डीएम आदित्य प्रकाश ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टेस्ट के लिए जो भी आते हैं, उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन के साथ वेटिंग रूम में बैठाएं। साथ ही आने वाले लोगों से दोस्ताना व्यवहार करें। डीएम ने इस मौके पर टेस्ट सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया एवं तैयारी देख संतोष जताया।
दिव्यांगजनों एवं वृद्ध लोगों के लिए कोबिड सेंटर में ट्राई साइकिल का भी इंतजाम किया गया है। डीएम ने सदर अस्पताल में बनाए गए कंट्रोल रूम सह चिकित्सकीय परामर्श केंद्र का भी निरीक्षण किया।सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में कर्मी एवं चिकित्सक की ड्यूटी सुनिश्चित करें।ताकि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की कोई आवश्यकता हो तो उन्हें चिकित्सकीय सहायता दिया जा सके।अगर जरूरत हुई तो उसे कोबिड सेंटर में भर्ती के लिए तुरन्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाया जा सके।
सिविल सर्जन ने कहा कि पहले एक ही रास्ते से आम मरीज और कोरोना टेस्ट कराने वाले आते जाते थे।लेकिन अब अलग टेस्ट सेंटर बनाए जाने से लोगों को तीन मंजिला पर नहीं जाना होगा।उन्होंने कहा कि आज कई और जीएनएम को स्वाब सैंपल लेने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो सके।
यह थे मौजूद : इस अवसर पर डीडीसी मनन राम,एडीएम ब्रजेश कुमार,डीआरडीए निदेशक विकास कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनन्दन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर अनवार आलम, एसएमओ डॉक्टर अमित राव, डीपीसी विश्वजीत कुमार,अनुश्रवण पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/kovid-19-test-to-be-held-in-newly-constructed-trauma-center-127583024.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/
0 Response to "नव निर्मित ट्रामा सेंटर में अब होगा कोविड-19 का टेस्ट"
Post a Comment