अतिविशिष्ट लोग और वरीयतम पदाधिकारी ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल
कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके आलोक में आवश्यक व्यवस्था की जा रही ताकि कोरोना से बचाव हो सके। समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए आगंतुकों की संख्या कम की जाएगी। सिर्फ अतिविशिष्ट लोग और वरीयतम पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया जाएगा। इनके लिए स्थान के संबंध में आकलन भी होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में संक्रमण की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए आम जनों को शामिल करने से परहेज किया जाएगा। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले विशिष्ट लोगों को भी आमंत्रित नहीं किया जाएगा। समारोह में भाग लेने वाले लोगों को ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रण भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों व वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। साथ ही समारोह में किसी प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखा जाएगा। ना तो एनसीसी और स्कॉउट परेड होेंगे और ना ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समारोह स्थल पर आगंतुकों, वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/only-the-most-distinguished-people-and-the-senior-most-officials-will-be-involved-in-the-independence-day-celebrations-127586275.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/
0 Response to "अतिविशिष्ट लोग और वरीयतम पदाधिकारी ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल"
Post a Comment