अपराध के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
दलित उत्पीड़न और जमीन से बेदखली के खिलाफ राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाकपा माले ने मैनाटांड़ अंचल के रमपुरवा, बेलवा टोला,बरवा परसौनी, धोबनी, बस्टा आदि गांवों मे धरना प्रदर्शन किया।भाकपा माले अंचल सचिव अच्छेलाल राम ने कहा कि पश्चिमी चंपारण में सामंती दंबगों द्वारा दलित-पिछड़ों पर कहर लगातार ढाया जा रहा है। सरकार दलित उत्पीड़न और हत्याओं पर रोक लगाने की जगह चुनाव की नशा छाया हुआ है । मोदी नीतीश सरकार से आगामी विधानसभा चुनाव में जनता पाईं पाई का हिसाब लेगी।
माले जिला कमिटी सदस्य सीताराम राम ने कहा कि लॉकडाउन पीरियड में पूरे बिहार में सामंती-साम्प्रदायिक-अपराधी ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है, बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर के अन्छा गांव में विगत 21 अगस्त को हरवे हथियार से संगठित राजपूत दबंगों द्वारा जनसंहार की मंशा से दलित-गरीब टोले पर जानलेवा हमला किया।वही मौके पर इंद्रदेव कुशवाहा, सीताराम राम, लक्ष्मण राम, बंन्धु राम, आमिलाल रविदास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/cpi-ml-demonstrated-against-crime-127647491.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/
0 Response to "अपराध के खिलाफ भाकपा माले ने किया प्रदर्शन"
Post a Comment