Popular Posts

अपार्टमेंट के नीचे मिला 10वीं के छात्र का शव

अपार्टमेंट के नीचे मिला 10वीं के छात्र का शव

पाटलिपुत्र के महेश नगर स्थित सूर्य लक्ष्मी अपार्टमेंट में रहने वाले 10वीं के छात्र आनंद कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव अपार्टमेंट के नीचे मिला। आनंद का परिवार इस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 सी में रहता है। उसके पिता अशोक शर्मा व्यवसायी हैं। उसके पिता ने पुलिस को लिखित दिया कि उनका बेटा फ्लैट की बालकनी से गिर गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से बात की।

फ्लैट के एक-एक कमरे की तलाशी ली गई। कहीं कोई सुसाइड नोट या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। थानेदार एसके शाही ने कहा कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। हालांकि, हमलोग छानबीन कर रहे हैं। पिता अशोक शर्मा इसे हादसा बता रहे हैं। छानबीन में यदि कोई संदेहास्पद बात पता चलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मॉर्निंग वाॅक करने वालों ने घरवालों को दी जानकारी
पुलिस को घर वालों ने बताया कि रात के एक बजे तक उनके घर में सब कोई जाग रहा था। खाना खाने के बाद सभी लोगों में बातचीत हुई है, तब तक अानंद नॉर्मल ही था। परिवार वालों ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ सोता था। सुबह जब लोग मॉर्निंग वाॅक के लिए निकलने लगे तो अपार्टमेंट के नीचे शव देखकर चौंक गए। वहां भीड़ लग गई। कुछ ही देर बात लोगों ने अानंद को पहचान लिया अाैर घर वालों को जानकारी दी। पहली बार तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। शव देखने के बाद घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/body-of-10th-student-found-under-apartment-127649594.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/

0 Response to "अपार्टमेंट के नीचे मिला 10वीं के छात्र का शव"

Post a Comment