मास्क जांच के दौरान वसूला 950 रुपए जुर्माना
24 August, 2020
Comment
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को शहर में बिना मास्क के घूम रहे 19 लोगों को पकड़कर प्रति व्यक्ति 50 रुपए की दर से कुल 950 रुपए के जुर्माना राशि की वसूली की। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सदर एसडीओ वृंदालाल ने आदेश जारी किया है कि बिना मास्क के शहर में घूमने वाले लोगों से जुर्माना की वसूली की जाए ताकि लोग जिला प्रशासन के निर्देश का पालन कर सकें। ज्ञात हो कि हर रोज बिना मास्क के शहर में घूम रहे लोगों को पकड़ कर पुलिस जुर्माना तो वसूल रही है फिर भी लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। एसपी संजय कुमार ने कहा कि मास्क जांच अभियान जारी रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/950-rupees-fine-during-mask-check-127647548.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/
0 Response to "मास्क जांच के दौरान वसूला 950 रुपए जुर्माना"
Post a Comment