Popular Posts

कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति का किया जाएगा काेराेना टेस्ट, प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी डीएम को दिया निर्देश

कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति का किया जाएगा काेराेना टेस्ट, प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी डीएम को दिया निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति का काेराेना टेस्ट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी डीएम को स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने और नियमित मॉनिटरिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि कंटेनमेंट जोन मुक्त होने के बाद एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले। उन्हाेंने बताया कि पटना प्रमंडल में गुरुवार को 13570 लोगों की कोरोना जांच हुई।

पटना जिले में 3958, रोहतास में 3334, बक्सर में 2032, नालंदा में 1847 और भोजपुर में 1584 लोगों की जांच हुई। जांच में तेजी आई है। इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। एंटीजन किट से 11340, ट्रूनेट से 766, आरटीपीसीआर से 1331 और प्राइवेट लैब में 133 लोगों की जांच की गई है। उन्हाेंने लाेगाें से पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की।
एक दिन में 549 मरीज ठीक
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था और कुशल प्रबंधन के कारण कोरोना मरीज प्रतिदिन ठीक हो रहे हैं। गुरुवार को पटना प्रमंडल स्तर पर 549 लोग ठीक हुए है। पटना में 267, नालंदा में 113, रोहतास में 79, भोजपुर में 44, बक्सर में 27, कैमूर में 19 मरीज ठीक हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karena test will be done for every person in the Containment Zone, Divisional Commissioner gave instructions to all DMs


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/karena-test-will-be-done-for-every-person-in-the-containment-zone-divisional-commissioner-gave-instructions-to-all-dms-127593259.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/orig_corona-test_1596756313.jpg

0 Response to "कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति का किया जाएगा काेराेना टेस्ट, प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी डीएम को दिया निर्देश"

Post a Comment