पीएमसीएच के टीबी विभाग के हेड और 9 स्टाफ संक्रमित, पटना में मिले 595 मरीज, अबतक 11399 संक्रमित
पटना में गुरुवार को 595 काेराेना मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमिताें की संख्या 11399 हो गई है। इनमें से 7281 मरीज ठीक हाे चुके हैं। अभी 4061 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच में 320 सैंपल की जांच में 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीएमसीएच के टीबी और चेस्ट विभाग के हेड समेत 9 स्टाफ संक्रमित हुए हैं। आईजीआईएमएस में 74 पॉजिटिव निकले। संस्थान के पांच स्वास्थ्यकर्मी और पांच भर्ती मरीज संक्रमित मिले हैं।
पटना एम्स में 20 नए संक्रमिताें काे एडमिट किया गया। इनमें 15 पटना के हैं। किदवईपुरी, फुलवारीशरीफ व जगदेवपथ के 2, कुर्जी, आलमगंज, अनीसाबाद, कदमकुआं, सिटी चाैक, गांधी मैदान, खाजपुरा, कृष्णानगर, अगमकुआं के एक-एक मरीज हैं। जिले में एंटीजन किट से जांच में 291 पॉजिटिव मिले। पाटलिपुत्र अशोक होटल केंद्र पर 22, राजापुर पुल पर 5, पटना हाईकोर्ट पर 2, सीबीआई कार्यालय में 2, बीएसआरडीसी में 8, ऑटो स्टैंड में 2 लोग पॉजिटिव मिले।
बाढ़ में 25, नौबतपुर में 16 व फतुहा में 14 लोग पॉजिटिव
बाढ़ अनुमंडल के विभिन्न पीएचसी में गुरुवार को 411 लोगों की जांच में 25 पॉजिटिव पाए गए। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में 10, अथमलगोला में 5, बेलछी में 2, पंडारक में 6 और बाढ़ पीएचसी में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही फतुहा में 14, बिहटा में एक स्वास्थ्यकर्मी सहित 9, धनरुआ में 8, मसौढ़ी में नर्सिंग होम के एक कर्मी सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नौबतपुर पीएचसी में 98 लोगों की जांच में 16 पॉजिटिव मिले। इनमें पाटलिपुत्र सेंट्रल काे-ऑपरेटिव बैंक की नौबतपुर शाखा के प्रबंधक और खजुरी गांव के 14 शामिल हैं।
कंटेनमेंट जोन घोषित कर खजुरी गांव में प्रवेश के मुख्य रास्ते को सील कर दिया गया है। गांव में चार दिन के भीतर 22 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। फुलवारीशरीफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार काे 65 लोगों की जांच में 21 संक्रमित मिले। संपतचक में एक आशा कार्यकर्ता संक्रमित मिली। पुनपुन पीएचसी में 109 लोगों की जांच में 12 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/head-of-tb-department-of-pmch-and-9-staff-infected-595-patients-found-in-patna-11399-infected-so-far-127593260.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/orig_pmch_1596756247.jpg
0 Response to "पीएमसीएच के टीबी विभाग के हेड और 9 स्टाफ संक्रमित, पटना में मिले 595 मरीज, अबतक 11399 संक्रमित"
Post a Comment