Popular Posts

दानापुर थाने का एएसआई 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन विवाद की जांच रिपोर्ट के लिए मांगे थे पैसे

दानापुर थाने का एएसआई 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन विवाद की जांच रिपोर्ट के लिए मांगे थे पैसे

विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार की शाम दानापुर थाने के एएसआई सीताराम यादव को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एएसआई जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में रिपोर्ट देने के बदले में रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार मोकेंद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में उनके पक्ष में जांच रिपोर्ट लिखने के एवज में एएसआई सीताराम यादव रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

एएसआई ने 1 लाख की मांग की थी और 70 हजार में बात तय हुई थी। शिकायत सही पाने पर विजिलेंस ने धावा दल का गठन किया और रिश्वत की रकम में से 30 हजार रुपए लेने आए आरोपी एएसआई को दानापुर दुर्गा मंदिर के पास रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ASI of Danapur police station, Rangheath arrested taking bribe of 30 thousand rupees, demanded money for investigation report of land dispute


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/asi-of-danapur-police-station-rangheath-arrested-taking-bribe-of-30-thousand-rupees-demanded-money-for-investigation-report-of-land-dispute-127593258.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/93_1596756387.jpg

0 Response to "दानापुर थाने का एएसआई 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन विवाद की जांच रिपोर्ट के लिए मांगे थे पैसे"

Post a Comment