धोनी के साथ बिहार टीम में खेल चुके शहर के पूर्व क्रिकेटर रतन कुमार ने कहा, अभी कुछ दिन और खेल सकते थे, लेकिन यह फैसला उनका है
टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना जाहिर तौर पर यह उनके फैंस और चाहने वालों के लिए एक निराश करने वाला फैसला था, लेकिन उनके फैंस ही कहते हैं धोनी को भांपना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसे में अब धोनी केवल आईपीएल में ही हेलीकॉप्टर शॉट उड़ाते और विकेट के पीछे से गेंदबाजों को तारक मेहता वाली बॉल डालने के लिए बोलते नजर आएंगे।
शहर के क्रिकेटरों और प्रशासकों ने कहा, धोनी ने भारतीय क्रिकेट को जो दिया उसे भुलाना आसान नहीं है। धोनी के साथ बिहार की टीम में खेल चुके शहर के पूर्व क्रिकेटर और उनके मित्र रतन कुमार कहते हैं, खिलाड़ी तो कई आएंगे-जाएंगे, लेकिन धोनी जैसा लीडर, रणनीतिकार, कीपर और विषम परिस्थितियों में खेलने वाला शख्स शायद ही दूसरा कोई होगा। रिटायरमेंट का फैसला एक खिलाड़ी का होता है, लेकिन शुरू से ही वह चौंकाने वाला फैसला लेते रहे हैं।
वैसे अगर वे टी-20 वर्ल्ड कप खेलकर रिटायर होते तो फैंस को उन्हें विदाई देने का मौका मिलता। उन्हाेंने बताया, मैदान पर उनकी उपस्थिति ही मायने रखती थी। ठीक उसी तरह जैसे केवल सचिन तेंदुलकर का नाम ही काफी था। वे कई तरह से गेंदबाजों, फील्डरों को सपोर्ट करते थे। यूडीआरएस (अंपायर डिसीजन रिव्यू सिस्टम) का नाम तो धोनी रिव्यू सिस्टम ही कर दिया गया था। उनकी अपील 100 फीसदी सच साबित होती। वहीं, साईं क्रिकेट एकेडमी के सचिव और भारती क्लब के संचालक संजय वर्मा उर्फ अंशु ने बताया, धोनी और रैना दोनों ही भारतीय टीम में मध्यक्रम की रीढ़ थे। वे देश के युवा क्रिकेटरों के आइकॉन थे। वहीं, एमडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया, एक क्रिकेटर को कब रिटायर होना है, यह उससे बेहतर कोई नहीं जान सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/former-city-cricketer-ratan-kumar-who-played-in-the-bihar-team-along-with-dhoni-said-he-could-play-a-few-more-days-but-this-decision-is-his-127622608.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/orig_83_1597618817.jpg
0 Response to "धोनी के साथ बिहार टीम में खेल चुके शहर के पूर्व क्रिकेटर रतन कुमार ने कहा, अभी कुछ दिन और खेल सकते थे, लेकिन यह फैसला उनका है"
Post a Comment