दो दिनों की जांच में मिले 75 नए कोरोना संक्रमित
जिले में कुल संक्रमित 1468 हो गए। कोरोना के कारण 04 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में जिले में शनिवार और रविवार दो दिनों में 75 नए कोरोना संक्रमित मिले।
मरीजों में हलसी पीएचसी के डॉक्टर, सदर अस्पताल के कर्मी सहित 75 लोग पॉजिटिव मिलें। एक्टिव मरीज 467 हो गए। जिसमें 1001 मरीज स्वस्थ होकर आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए हैं। संक्रमण से स्वस्थ हुए 39 लोगों को आज आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है। 17 संक्रमित मरीज तेतरहाट स्थित कोविड केयर, 01 सदर अस्पताल के आइसोलेशन तथा 449 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। रिपोर्ट में आईजीआईएमएस पटना का 00, ट्रूनेट का आठ एवं रैपिड एंटीजन किट से 67 लोग पॉजिटिव मिले। लगातार कोरोना संक्रमित के कारण स्थिति भयावह हो रही है। काेरोना जांच कराने दुकानदारों और आम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अबतक 20472 लोगाें का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/75-new-corona-found-in-two-days-of-investigation-127620840.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/16/3_1597598759.jpg
0 Response to "दो दिनों की जांच में मिले 75 नए कोरोना संक्रमित"
Post a Comment