शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन हुआ या नहीं, इसका रिकॉर्ड अपडेट नहीं
इंटर में ओएफएसएस यानी ऑनलाइन फैसिलेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स से होने वाले नामांकन का रिकॉर्ड बोर्ड को नहीं मिल रहा। जिले के अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों ने अब तक कॉलेजों या प्लस-टू स्कूलों में हो चुके नामांकन का ब्याेरा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को नहीं दिया है। इससे बोर्ड को दूसरी सूची जारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मामले को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीईओ से इसका कारण पूछा है। वहीं, निर्देश दिया कि सोमवार तक पहली मेधा सूची के आधार पर स्कूलों और कॉलेजों में नामांकन होना है, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि संस्थानों में नामांकन क्यों नहीं हो पा रहा है। साथ ही नामांकन की रिपोर्ट को ओएफएसएस पर अब तक नहीं दर्शाया है या अगर नामांकन हुआ है तो उसे अपडेट नहीं किया गया है।
पहली सूची से आज नामांकन का आखिरी दिन
बोर्ड की ओर से जारी की गई पहली मेधा सूची के आधार पर इंटर में नामांकन के लिए सोमवार आखिरी दिन है। अब तक शैक्षणिक संस्थानों में 70-75 फीसदी से अधिक नामांकन हो गए हैं। दूसरी ओर, शहर के प्रमुख कॉलेजों में ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की गई है। यहां छात्र-छात्राओं की अच्छी-खासी संख्या नामांकन के लिए पहुंच रही है। ऑफलाइन की तुलना में यहां ज्यादा नामांकन हुए हैं।
यूजी प्रवेश की परेशानी होगी दूर विवि ने छात्रों को जारी किया ईमेल
बिहार विवि में यूजी में होने वाले नामांकन को लेकर अगर किसी छात्र-छात्रा को परेशानी हो रही है तो वे सीधे विवि प्रशासन से संपर्क कर इसका निदान प्राप्त कर सकते हैं। इसे लेकर विवि ने एक ईमेल आईडी जारी की है। इस पर वे संपर्क कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार शिकायत मिलने के बाद विवि ने यह फैसला लिया है। डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय सिंह ने बताया कि आवेदन के दौरान समस्या होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद विवि की ओर से ईमेल umissupport@brabu.edu.in जारी किया गया है। आवेदन या नामांकन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र-छात्राएं ईमेल पर अपनी समस्या भेज सकते हैं। विवि की ओर से समस्या का समाधान किय जाएगा। उन्होंने बताया, स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है।
अब सप्ताह में तीन दिन बांटे जाएंगे मैट्रिक-इंटर के डॉक्युमेंट्स
मैट्रिक-इंटर के अंकपत्र और प्रोविजनल से लेकर अन्य अहम दस्तावेज अब सप्ताह में तीन दिन बांटे जाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है। मैट्रिक, इंटर और अन्य अहम डॉक्युमेंट्स को स्कूल के प्रतिनिधि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्राप्त कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न परेशानी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। वहीं, दस्तावेजों के वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
अब मैट्रिक स्क्रूटनी का अंकपत्र और प्रोविजनल इस सप्ताह से बांटा जाएगा
मैट्रिक स्क्रूटनी का अंकपत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र और क्रॉसलिस्ट का वितरण इस सप्ताह होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से डीईओ कार्यालय को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। अब ऐसे में उसका वितरण होना है। इसे संबंधित प्रधानाध्यापक और मैसेंजर को ही दिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी दूसरे स्कूल के दस्तावेज दूसरे स्कूल को मिल जाते हैं तो उसे फौरन वापस कर दें। वहीं, दस्तावेजों के वितरण में लॉकडाउन के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। डीईओ कार्यालय से अंकपत्र और प्रोविजनल हासिल करने के बाद उसे छात्र पहुंचाने की जवाबदेही संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/record-not-updated-on-whether-enrollment-in-educational-institutions-happened-127622618.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/
0 Response to "शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन हुआ या नहीं, इसका रिकॉर्ड अपडेट नहीं"
Post a Comment