फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह का बचपन चतुर्भुज स्थान में बीतने की अफवाह
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह का बचपन चतुर्भुज स्थान में बीतने की मुजफ्फरपुर में अफवाह है। साथ ही उसकी मां बताई जा रही ममता बाई की कहानी भी फिर सुर्खियों आ गई है। हालांकि, ममता से जुड़े लोग इससे इनकार कर रहे हैं कि सुशांत मौत प्रकरण से जुड़ा संदीप सिंह मुजफ्फरपुर की ममता बाई का पुत्र ही है।
पूर्व वार्ड पार्षद रानी बेगम ने बताया कि ममता बाई और उसके पुत्र संदीप सिंह उर्फ गुड्डू से दो साल पहले तक वह संपर्क में थी। तब संदीप फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉट बाॅय का काम करता था। रानी बेगम के अनुसार उसे संदीप के प्रोड्यूसर होने या सुशांत केस से जुड़े होने की जानकारी नहीं है। ममता का पुत्र दो साल के अंदर स्पॉट बाॅय से फिल्म प्रोड्यूसर हो गया, ऐसा नहीं लगता है।
उल्लेखनीय है कि ममता बाई 1988 से पहले मुजफ्फरपुर में रहती थी। नामी नर्तकी होने के कारण उसके यहां काफी लोग जुटते थे। 1987 में उसके पैर में शहर के एक डाॅन ने गोली मार दी थी। इसके बाद वह अपनी दाेनाें काफी छाेटी संतानों पुत्र और पुत्री को लेकर मुंबई चली गई। पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा ने बताया कि उन्होंने 2013 में ममता बाई और राजेश्वरी देवी से उसका मकान खरीदा था। तब रजिस्ट्री करने ममता बाई मुजफ्फरपुर आई थी। उसके पुत्र का नाम संदीप है, लेकिन वह फिल्म प्रोड्यूसर नहीं है। उसके सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े होने की जानकारी भी उन्हें नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/film-producer-sandeep-singhs-fear-of-passing-away-in-quadrilateral-127663616.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/
0 Response to "फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह का बचपन चतुर्भुज स्थान में बीतने की अफवाह"
Post a Comment