मवेशियों से लदा ट्रक व प्रतिबंधित मांस लदा ऑटो पकड़ाया, तोड़फोड़
भगवानपुर गोलंबर के समीप शुक्रवार काे एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से लदे ट्रक और प्रतिबंधित मांस से भरे एक ऑटो को पकड़ लिया। ट्रक चालक की जमकर पिटाई की गई अाैर दाेनाें वाहनों में तोड़फोड़ हुई। इससे पहले ही भीड़ जुटती देख ऑटो चालक और ट्रक में सवार दो अन्य व्यक्ति फरार हाे चुके थे। आक्रोशित लाेगाें ने राेड जाम कर हंगामा किया।
सूचना के बाद सदर थानेदार संजीव सिंह निराला मौके पर पहुंचे। क्यूआरटी भी पहुंची। ट्रक व ऑटो जब्त कर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर भीड़ से निकाला गया। हंगामा कर रहे लोगों भारी मशक्कत के बाद शांत कराया गया। थाने पर पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक ने खुद काे सोनपुर के पहलेजा घाट का निवासी सुनील राय बताया। वह छपरा के रउजा मेले से मवेशी लेकर दरभंगा जा रहा था। इसी दौरान भीड़ ने उसे पकड़ लिया।
बरामद 19 मवेशियों काे गोशाला भेज दिया गया
रेवा रोड की तरफ से उक्त ऑटो पर प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना एक संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली। कार्यकर्ताओं ने ऑटो का पीछा कर भगवानपुर गोलंबर के पास पकड़ लिया। थानेदार संजीव सिंह निराला ने बताया कि ट्रक पर बरामद 19 मवेशियों काे को गोशाला भेज दिया गया। पुलिस के बयान पर प्राथमिकी हाेगी। पशुपालन विभाग के डॉ. बीके राय ने सदर थाने पहुंच कर जब्त प्रतिबंधित मांस का सैंपल जांच के लिए भिजवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/truck-laden-cattle-and-auto-loaded-restricted-meat-caught-ransacked-127663619.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/75_1598655952.jpg
0 Response to "मवेशियों से लदा ट्रक व प्रतिबंधित मांस लदा ऑटो पकड़ाया, तोड़फोड़"
Post a Comment