Popular Posts

नगर निगम क्षेत्र की 136 योजनाओं का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

नगर निगम क्षेत्र की 136 योजनाओं का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र की 136 योजनाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र की कई योजनाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सह अध्यक्षता नगर विकास आवास विभाग के मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने की। मुजफ्फरपुर नगर भवन में आयोजित समारोह में मेयर सुरेश कुमार, नगर आयुक्त विवेक कुमार मैत्रेय समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद थे। नगर निगम क्षेत्र की 90 योजनाएं गली नाली जबकि 46 योजनाएं मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत हैं।

हर घर नल का जल निश्चय योजना के तहत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मुजफ्फरपुर द्वारा 768 वार्डों में पूर्ण की गई योजनाओं का उद्घाटन किया गया। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया कि इसमें गृह संयोजन प्राप्त घरों की संख्या 113276 है। उक्त सभी योजनाओं की कुल लागत राशि 155.76 करोड़ है। वहीं, जिला पंचायती राज विभाग द्वारा हर घर नल का जल से संबंधित 3986 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। साथ ही जिला पंचायती राज विभाग द्वारा घर तक पक्की गली नाली योजना के तहत कुल 5324 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

378 परिवाराें को स्वच्छ पीने का पानी मिलेगा
मोतीपुर नगर पंचायत में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत वार्ड 15 में विधायक नन्दकुमार राय और नपं अध्यक्ष अंजलि राय ने उद्घाटन किया। मौके पर ईओ संतोष कुमार, वार्ड पार्षद सीमा देवी, अभिकर्ता विकास कुमार, अविनाश कुमार यादव, रामनरेश राय, शंभू राय थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM Nitish inaugurated 136 schemes of Municipal Corporation area


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/cm-nitish-inaugurated-136-schemes-of-municipal-corporation-area-127663615.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/73_1598655767.jpg

0 Response to "नगर निगम क्षेत्र की 136 योजनाओं का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन"

Post a Comment