सहार प्रखंड में दो सौ लोगों की जांच में तीन संक्रमित, लोगों से निर्देश मानने की अपील
रविवार को सीएचसी सहार, पूरहरा और धरमपुर में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। कुल 200 लोगों की जांच में 3 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। चौरी में 50 लोगों की जांच में 3 की रिपोर्ट संक्रमित मिली। धरमपुर में 44, पूरहरा गांव में 100 और सीएचसी पर 6 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य कर्मी राम सुभग सिंह ने बताया कि पूरहरा में समाजसेवी उमेश कुमार ने स्थानीय लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पहले शनिवार को सहार प्रखंड में कोरोना जांच में 287 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हरिश्चंद्र चौधरी के नेतृत्व में सीएचसी सहार, धरमपुर, अटपा और सखुआना में जांच शिविर का आयोजन किया। तीनों गांव में लोगों ने जांच के प्रति सकारात्मक रूप दिखाते हुए अपनी जांच कराई।
अटपा में 152 लोग की जांच में 2 लोग संक्रमित पाए गए। धर्मपुर में 75 लोगों की जांच में 4 संक्रमित पाए गई। सखुआना में 51 लोग और सीएचसी में 9 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी सखुआना में 100 लोगों की जांचमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सभी संक्रमितों को उनकी सुविधा के अनुसार होम आइसोलेशन में रखा गया है।
संक्रमित क्षेत्राें में सैनिटाइजेशन में पंचायत व प्रशासन की रुचि नही
सहार प्रखंड में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी हरीश चंद्र चौधरी के अनुसार संक्रमितों के घरों और मोहल्ले में सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने की जिम्मेवारी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की नहीं है। इसके लिए पंचायत या प्रखंड के द्वारा व्यवस्था का प्रावधान हो सकता है। जिला प्रशासन की ओर से जांच की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे है। लेकिन प्रखंड या पंचायत प्रशासन के द्वारा अधिक सहयोग की जरूरत है।
बिहिया प्रखंड में 146 लोगों की कोरोनावायरस की जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला
कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिहिया और प्रखंड के बरूना गांव में कैम्प लगा। दोनों जगहों पर आयोजित कैम्प में कुल 146 लोगों की जांच की गयी। जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में आयोजित कैम्प में 46 लोगों की और बरूना में आयोजित कैम्प में 100 लोगों की जांच की गयी। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। इधर, बिहिया के बीडीओ लोक प्रकाश ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर सोमवार को सीएचसी बिहिया के अलावा प्रखंड के पीपरा जगदीश पंचायत के संडौर गांव में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले 20 लोगों से वसूला जुर्माना
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर रविवार को बहोरनपुर पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से पुलिस ने जुर्माना भी वसूला। ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि ओपी क्षेत्र के श्याम बाबा बाँध के समीप अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले 20 लोगों से एक हजार रुपए जुर्माना वसूला गया और उनके बीच मास्क का वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sahar/news/in-sahar-block-two-infected-three-infected-in-the-investigation-appealed-to-people-to-follow-instructions-127622666.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/84_1597619635.jpg
0 Response to "सहार प्रखंड में दो सौ लोगों की जांच में तीन संक्रमित, लोगों से निर्देश मानने की अपील"
Post a Comment