Popular Posts

वीकेएसयू के कम्प्यूटर इंचार्ज पर प्राथमिकी

वीकेएसयू के कम्प्यूटर इंचार्ज पर प्राथमिकी

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर इंचार्ज डॉ अमरेंद्र नारायण पर नवादा थाना में प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदक विवेक कुमार पांडेय ने जान मारने की धमकी एवं झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। आवेदक विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि विज्ञान भवन के समीप दो अंजान छात्राओं के साथ कम्प्यूटर इंचार्ज छेड़खानी कर रहे थे। दोनाे छात्रा इसका विरोध कर रही थी। तभी मैं वहां आ पहुंचा।

बीच-बचाव करने पर कम्प्यूटर इंचार्ज देख लेने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। इधर, कम्प्यूटर इंचार्ज ने कहा कि विवेक कुमार के सारे आरोप बेबुनियाद है। एक सप्ताह से कम्प्यूटर सेंटर में कोई छात्रा नहीं आयी है। आवेदक विवेक कुमार ने मेरे साथ मारपीट एवं बदसलूक किया है। इस संदर्भ में कुलपति प्रो देवी प्रसाद तिवारी को मैंने लिखित आवेदन दिया है। इधर, प्रॉक्टर ने कहा कि कम्प्यूटर इंचार्ज से मारपीट की घटना पर जल्द प्राथमिकी की जाएगी।

डीएसडब्ल्यू को बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में चार पर प्राथमिकी

वीकेएसयू में 14 अगस्त को डीएसडब्ल्यू डॉ केके सिंह को कार्यालय में बंधक बनाने वाले लोगों के खिलाफ नवादा थाना में नामजद प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अमित कुमार सिंह, कृष्ण देव यादव, छोटू सिंह एवं चंदन तिवारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष के कार्यालय में घुसकर उनको बंधक बनाने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/fir-on-computer-charge-of-vksu-127622669.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/

0 Response to "वीकेएसयू के कम्प्यूटर इंचार्ज पर प्राथमिकी"

Post a Comment