विवाह भवन के पीछे खड़े वाहन से जब्त की गई 49 कार्टन शराब
सदर पुलिस ने सुस्ता में छापेमारी कर एक विवाह भवन के पीछे खड़े चारपहिया वाहन से 49 कार्टन शराब जब्त की है। मौके से विवाह भवन के गार्ड समेत दो तस्कराें को गिरफ्तार किया गया। इनमें वैशाली बहादुरपुर निवासी हरिकांत शर्मा व सुस्ता निवासी अखिलेश कुमार है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानेदार संजीव सिंह निराला ने बताया, एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
आरोपित हरिकांत उक्त विवाह भवन में गार्ड का काम करता है। इसके अलावा, वह शराब की देखभाल भी करता था। छापेमारी के दौरान मौके से तीन मुख्य तस्कर फरार हो गए। इनमें पिंटू जायसवाल, गोपाल जायसवाल और राजा यादव है। उन्होंने बताया कि पूछताछ व जांच में पता लगा कि कांटी थर्मल पावर में कार्यरत एसपी सिंह नामक व्यक्ति ने उक्त विवाह भवन किराए पर लिया है।
उसका नाम भी एफआईआर में शामिल है। आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन पर शराब करे विवाह भवन में ठिकाने लगाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/49-cartons-of-liquor-seized-from-vehicle-parked-behind-vivah-bhavan-127622649.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/
0 Response to "विवाह भवन के पीछे खड़े वाहन से जब्त की गई 49 कार्टन शराब"
Post a Comment