Popular Posts

मिल्लतनगर के बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

मिल्लतनगर के बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित मिल्लतनगर में चोरों ने बंद घर में घुस कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चोर गिरोह ने चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया जब गृहस्वामी मुंशी मो. तमीज अपने घर को बंद कर परिवार सहित बकरीद में अपने पैतृक गांव झाला टेढ़ागाछ गया था तभी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरी की घटना की जानकारी गृहस्वामी को तब मिली जब पर्व मना कर आया और देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। गृहस्वामी के अनुसार चोरों ने दो भर सोना, कुछ चांदी के जेवर सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/thieves-clean-hands-in-closed-house-of-miltanagar-127583006.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/

0 Response to "मिल्लतनगर के बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ"

Post a Comment