सीमा पर 56 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर धराए
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन की सी कंपनी बालुबाड़ी बीओपी के जवानों ने रविवार की मध्य रात्री सीमा से तस्करी के 56 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर आरोपी अाैर रेकी कर रहें एक बाइक को जब्त किया। जिसे कार्रवाई करते हुए जवानों ने किशनगंज कस्टम के हवाले कर दिया है। डिप्टी कमांडेंट विरेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार की रात सीमा पर हुए जब्ती की जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर विकास चंद विश्वास के नेतृत्व में अन्य जवानों ने पिलर संख्या 133 के सटे 500 मीटर भारतीय क्षेत्र के बालुबाड़ी आदिवासी टोला के समीप कुछ लोग यूरिया को स्टॉक कर नेपाल ले जाने के फिराक में थे, सीमा पर गश्त कर रहें जवानों ने कार्रवाई करते हुए माैके से 56 बोरी यूरिया, एक बाइक को बरामद कर दो तस्कर को जवानों ने पकड़ लिया। हालांकि अन्य तस्कर अंधेरा फायदा उठा भाग निकलें। कहा कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लुखी राम किस्कु बालुबाड़ी कामत दिघलबैंक थाना निवासी अाैर अनुष बास्की सिंघीमारी थाना कोढ़ोबाड़ी निवासी के रूप में की गई है। जब्त यूरिया को किशनगंज कस्टम के हवाले एवं आरोपियों पर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सूत्र बतातें है कि लॉकडाउन की वजह से नेपाल में घरेलू समानों के बढ़े दाम व धान की खेती के बाद यूरिया की मांग बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्कर सक्रिय हो गए हैं। जो आये दिन चोरी छुपे भारतीय बाजारों से किराना समानों अाैर यूरिया आदि वस्तुओं को तस्करी करने के फिराक में रहते हैं।
पिछले सात दिनों में कब कहां हुई जब्ती : 28 जुलाई की रात पिलर संख्या 134/1 के समीप नेपाल से भारी मात्रा में लाए जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली लदे 216 बोरा चाइनिज मटर को दिघलबैंक एफ कंपनी के जवानों ने जब्त किया था। 29 जुलाई की रात पिलर संख्या 133/4 बालूबाड़ी गांव के समीप दिघलबैंक बीओपी के जवानों ने किराना समानों और कॉस्मेटिक सामानों को नेपाल ले जाने के क्रम में एक तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/two-smugglers-with-56-sacks-of-urea-on-the-border-127583002.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/
0 Response to "सीमा पर 56 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर धराए"
Post a Comment