Popular Posts

अहियापुर में लीची के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

अहियापुर में लीची के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव लीची बागान में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, अहियापुर थाने के प्रभारी थानेदार मुकेश कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की तलाशी लेने पर कोई कागजात या मोबाइल बरामद नहीं हुआ। इस वजह से उसकी पहचान हो सकी। मौके से पुलिस को एक साइकिल और चप्पल गिरा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि यह मृतक का होगा। उसके सिर में लाल रंग का गमछा बंधा हुआ था। उसने काले रंग की पैंट और शर्ट पहन रखी थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। आसपास के सभी थानों में मृतक की तस्वीर भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अबतक कोई दावेदार नहीं पहुंचा है। मृतक का पैर जमीन से हल्का सटा हुआ था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के जख्म का कोई निशान नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/dead-body-found-in-ahiyapur-hanging-from-a-litchi-tree-127663624.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/

0 Response to "अहियापुर में लीची के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव"

Post a Comment