Popular Posts

आरोग्य दिवस के सभी सेवाएं हुई नियमित, संक्रमण रोकने में वीएचएसएनसी की भूमिका ज्यादा जरूरी

आरोग्य दिवस के सभी सेवाएं हुई नियमित, संक्रमण रोकने में वीएचएसएनसी की भूमिका ज्यादा जरूरी

कोरोना संक्रमण के दौरान आरोग्य दिवस के आयोजन एवं संक्रमण के प्रसार और रोकथाम के लिए पंचायत प्रतिनिधियों यानी वीएचएसएनसी के सदस्यों की भूमिका ज्यादा कारगर है। उनकी जिम्मेदारियों को और प्रभावी करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत कोरोना संक्रमण की स्थिति में योग दिवस के आयोजन के लिए प्रेरित किया जाएगा। महामारी के दौरान आरोग्य दिवस पर सभी सेवाओं को नियमित किया गया है।
पंचायत प्रतिनिधियों और वीएचएसएनसी के सदस्यों की भूमिका
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में वीएचएसएनसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके लिए भूमिका का विस्तार किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं वीएचएसएनसी के सदस्यों के द्वारा समुदाय को कोविड-19 के संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उसके रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

कोरोना से संबंधित भ्रांतियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा तथा उसके विरुद्ध आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महिला समूह के सदस्य और मनरेगा समन्वयक आदि की भूमिका एवं उनसे अपेक्षित सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि प्रत्येक लाभार्थी कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए योगदान दे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All services of Arogya Day became regular, VHSNC's role more important in preventing infection


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/all-services-of-arogya-day-became-regular-vhsncs-role-more-important-in-preventing-infection-127664855.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/orig_5_1598719522.jpg

0 Response to "आरोग्य दिवस के सभी सेवाएं हुई नियमित, संक्रमण रोकने में वीएचएसएनसी की भूमिका ज्यादा जरूरी"

Post a Comment