शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
29 August, 2020
Comment
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी पंचायत के वार्ड 6 निवासी रविन्द्र दास ने शुक्रवार को थरबिट्टा में शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सअनि बसावन चौधरी ने हंगामा करते गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार रविन्द्र कुमार दास शिवपुरी पंचायत के थरबिट्टा में शराब के नशे में लोगों पर ईंट पत्थर फेंकने लगा। जिसमें जितेन्द्र साह को गहरी चोट लगी है। यह देख लोगों ने किशनपुर थाने को सूचना दिया। इसके बाद सअनि बसावन चौधरी मौके पर पहुंचे एवं हंगामा करते शिवपुरी निवासी रविन्द्र दास को गिरफ्तार किया। जबकि घायल जितेन्द्र साह को इलाज के लिए पीएचसी किशनपुर भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे सअनि बसावन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक थरबिट्टा में हंगामा कर रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanpur/news/youth-arrested-for-drunkenness-arrested-127664853.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/
0 Response to "शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार"
Post a Comment