कुमार चौक के पास से 32 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
वीरपुर थाने की पुलिस ने विशेष छापेमारी के दौरान के तहत गुप्त सूचना पर नगर पंचायत के वार्ड 04 कुमार चौक के समीप से 32 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया। इस दौरान एक शराब कारोबारी 30 वर्षीय संतोष कुमार सिंह उर्फ चाइनीज को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस की टीम गश्ती और विशेष छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान शराब की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कुमार चौक स्थित संतोष सिंह के घर मे छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में गोहाल घर में मवेशी के नाद के नीचे एक बोरी में 32 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई और कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
छातापुर | राजेश्वरी ओपी पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत शुक्रवार की रात कई जगह छापेमारी की। चरणे पंचायत के वार्ड 09 में विशुनदेव सरदार के घर से 12 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी विशुनदेव को गिरफ्तार किया गया।
शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मराैना | थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से मरौना पुलिस ने तीन तस्कर व एक शराबी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात गुप्त सूचना पर गनाैरा गांव निवासी राम यादव के भूसा घर से तीन लीटर चुलाई शराब बरामद कर गृह स्वामी को गिरफ्तार किया। वहीं, शनिवार को मरौना पुनर्वास के समीप 20 लीटर चुलाई शराब व एक बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/businessman-arrested-with-32-bottles-of-liquor-from-kumar-chowk-127664858.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/orig_2_1598719555.jpg
0 Response to "कुमार चौक के पास से 32 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार"
Post a Comment