बिहार बोर्ड ने पहली लिस्ट जारी की, इंटर में 12 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन
07 August, 2020
Comment
इंटर में दाखिले के लिए पहली लिस्ट शुक्रवार को बिहार बोर्ड ने जारी कर दी है। लिस्ट जारी होने के साथ ही कॉलेजों में दाखिला शुरू हो गया है। यह 12 अगस्त तक जारी रहेगा। पटना के एएन कॉलेज, बीडी कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, जेडी वीमेंस इत्यादि सभी कॉलेज ऑनलाइन दाखिला ले रहे हैं। कोविड-19 के कारण छात्रों को कॉलेज नहीं बुलाया जा रहा है।
हालांकि पहले दिन ज्यादा छात्रों का दाखिला नहीं हुआ है। जिन छात्रों का सेलेक्शन पहली लिस्ट में हुआ है वे बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाकर लॉगिन कर इंटिमेशन लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने कहा है कि प्रथम चयन सूची में चयनित छात्र अगर आवंटित संस्थानों में एडमिशन नहीं लेते हैं तो वर्तमान सत्र में उनका नाम ओएफएसएस सिस्टम से हटा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bihar-board-released-first-list-will-be-able-to-take-admission-in-inter-by-12-august-127596732.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/orig_0521biharboard_1596841646.jpg
0 Response to "बिहार बोर्ड ने पहली लिस्ट जारी की, इंटर में 12 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन"
Post a Comment