Popular Posts

शाह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रविशंकर, रद्द किया पटना दौरा

शाह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रविशंकर, रद्द किया पटना दौरा

पटना साहिब के सांसद व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद होम क्वारेंटाइन में हैं। यह जानकारी ख़ुद उन्होंने दी। इसके बाद उन्होंने अपना पटना का दौरा रद्द कर दिया है। प्रसाद ने कहा कि एक अगस्त को शासकीय बैठक में वे गृहमंत्री अमित शाह के साथ थे। दुर्भाग्य से अगले दिन गृहमंत्री कोविड पॉजिटिव पाए गए, अतः प्रोटोकॉल के कारण उन्हें स्वयं को अपने दिल्ली स्थित आवास में ही आइसोलेट करना पड़ा है।

प्रसाद ने कहा कि वह पूर्ण सुरक्षित और स्वस्थ हैं। सुबह-शाम व्यायाम, योग और प्राणायाम करते हैं और अपने आवासीय कार्यालय से पूरा सरकारी कार्य का निष्पादन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री 6 अगस्त को दो-तीन दिनों के लिए पटना आने वाले थे और पीएमसीएच और एनएमसीएच समेत कोरोना की व्यवस्था का समीक्षा करने का विचार था। किन्तु प्रोटोकॉल के मजबूरी के कारण उनका अभी आना नहीं हो पा रहा है। वहीं रविशंकर प्रसाद ने हिन्दी की वरिष्ठ शिक्षिका व जयप्रकाश आंदोलन की सक्रिय सिपाही प्रो. वीणा श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर की लोगों से अपील
5 अगस्त को श्रीराम के भव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से होगा। इस ऐतिहासिक दिन पर वे उल्लास के साथ श्री राम का जय गान करें। उनके लिए परम संतोष का विषय है कि इस आंदोलन में पार्टी के एक कार्यकर्ताओं के रूप में उन्हें भी सक्रिय होने का सौभाग्य मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ravi Shankar in isolation after Shah found positive, canceled tour to Patna


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/ravi-shankar-in-isolation-after-shah-found-positive-canceled-tour-to-patna-127586230.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/orig_68_1596581922.jpg

0 Response to "शाह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रविशंकर, रद्द किया पटना दौरा"

Post a Comment