खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी ठाेकर, खलासी की मौत
छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित टेकनिवास चट्टी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में दुसरा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें खड़ी ट्रक के खलासी व गरखा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत गांव निवासी राजीव राय (20) वर्ष की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं पुलिस ने ठोकर मारने के आरोपी ट्रक चालक प्रमोद राय को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक भी मृतक के गाँव का ही रहने वाला बताया जाता है। घटना के संबंध में सोमवार की देर रात तकनीकी खराबी आने के कारण टेकनिवास गाँव के पास एनएच-19 पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी और खलासी उसके बगल में खड़ा था। वहीं बगल से गुज़र रही एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में धक्का मार दिया। जिससे खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों ट्रक के नक्शा बदल गया। एक ट्रक तो बगल स्थित गड्ढे में जा कर पलट गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/truck-killed-in-standing-truck-khalasi-killed-127586244.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/
0 Response to "खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी ठाेकर, खलासी की मौत"
Post a Comment