कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने बढ़ाई मोहलत, राजनीतिक दल चुनाव प्रचार पर 11 तक आयोग को दे सकते हैं सुझाव
कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार और जनसभा को लेकर सुझाव उपलब्ध कराने की मोहलत 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। आयोग ने 31 जुलाई तक सभी राजनीतिक दलों से अपने अपने सुझाव उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बावजूद कई राजनीतिक दलों ने अभी तक आयोग को अपने सुझाव नहीं दिए हैं।
इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं महासचिव को पत्र लिखकर 11 अगस्त तक अपने सुझाव उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग के सचिव एन.टी. भूटिया ने पत्र जारी कर कहा है कि देश में कोविड-19 के हालात को देखते हुए सुझाव उपलब्ध कराने की समय सीमा बढ़ाई गई है। आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनाव और बिहार विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों से यह सुझाव मांगा है।
अभियान चलाकर मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा प्रवासी श्रमिकों का नाम
राज्य में अभियान चलाकर चलाकर प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। राज्य में कोरोना संकट के दौरान दूसरे प्रदेशों से 28 लाख से अधिक श्रमिक लौटे हैं। इनमें से जिनका भी नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने क्षेत्र के बीडीओ के पास इसके लिए आवेदन देंगे। आधार कार्ड बनवाने के लिए भी प्रवासियों को अपने ब्लॉक के आरटीपीएस सेंटर पर आवेदन देने को कहा गया है।
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लॉन्च हुआ एप
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी के लिए मतदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप लॉन्च किया है। कोई भी व्यक्ति मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को यह सुविधा दी गयी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने इसे ट्वीट भी किया है। दरअसल आयोग यह चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाएं ताकि मतदान में वोटों का प्रतिशत बढ़ सके।
प्रवासी श्रमिकों और लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ने को कहा गया है जो अभी तक वोटर लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं। लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, हटवाने यह संशोधित कराने के लिए परेशानी ना हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर 1950 पर वोटर लिस्ट से संबंधित हर तरह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/election-commission-increases-deferment-given-corona-infection-political-parties-can-give-suggestions-on-election-campaign-till-11-127586226.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/
0 Response to "कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने बढ़ाई मोहलत, राजनीतिक दल चुनाव प्रचार पर 11 तक आयोग को दे सकते हैं सुझाव"
Post a Comment