जर्मन रूमेन पल्स की एलईडी लाईट से जगमगा उठा महाबोधि मंदिर
जर्मन रूमेन पल्स की एलईडी बीम लाईट से महाबोधि मंदिर का स्वर्ण शीर्ष चमकने लगा है। सोमवार को इसका परीक्षण किया गया। मंदिर के शीर्ष पर 290 किग्रा के सोने के छत्र व आमलक पर सौ-सौ वाट के चार एलईडी लाईट फिक्सर लुमेन पल्स बीम लाईट से रोशनी दी गई है।
इसकी खासियत है, केवल स्पॉट पर ही रोशनी बिखेेरेगा। विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर अब कम्प्यूटराइज्ड कलर शेड्स से रौशन होने लगा है। एडजस्टेबल लाइटिंग के इस काम में यूनेस्को के गाइडलाइन व मंदिर के पुरातात्विक व वैश्विक मूल्यों का पूरा ध्यान रखा गया है। नौ करोड़ की लागत से इसे जांगसर ख्येंत्से रिनपोछे के ख्येंत्से फाउंडेशन की दान व पहल पर सिद्धार्थ इंटेंट पूरा कर रहा है। पूरी लाइटिंग की डिजाइनिंग संजीव नांगिया ने की व थाइलैंड के बी-लिट डेकोरेटर हैं। प्रशांत वर्मा, वीर सिंह, हरमीत, निर्णय सिंह व नीरज भयाना काम को पूरा कर रहे हैं। मंदिर की ऐतिहासिकता को देखते हुए, कहीं भी एक कील नहीं लगाई गई है।
क्या है लाईट की खासियत
रूमेन पल्स की लाइटिंग फिक्सर अत्याधुनिक तकनीक दोहरी कक्ष थर्मल डिजाइन प्रणाली का उपयोग किया गया है। इससे प्रौद्योगिकी चालक और एलईडी बोर्ड के बीच हवा का प्रवाह होता है, जिससे आउटपुट बढ़ती है। इसका इस्तेमाल विश्व के कई लैंडमार्क प्रोजेक्ट में हुआ है।
जहां जरूरत, केवल वहीं रोशनी
मंदिर परिसर में जरूरत के आधार पर बराबर रोशनी की व्यवस्था की गई है। उपरी चंक्रमण में हर 09 से 12 मीटर पर एक लैंप पोस्ट दिया गया है। अशोक रेलिंग के लिए एनग्राउंड लाइट फिक्सर तकनीक अपनाया गया है। इसके लिए मंदिर के अंदर तीन किमी तार को अंडरग्राउंड बिछाया गया है। पूरे परिसर में 700 एलईडी फिक्सर लगेगें। 500 लाईट फिक्सर लग चुके हैं। दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा।
इंटरनेशनल मानक आईपी रेटेड है लाइटिंग
मंदिर परिसर में लगी सभी एलईडी लाइटिंग फिक्सर आईपी(इनग्रेस प्रोटेक्शन) 67 रेटेड है। इस मानक के फिक्सर पानी, धूल, धूप व आग से पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। यह मानक इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमिशन स्टैंडर्ड द्वारा दिया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/mahabodhi-temple-shines-with-led-light-of-german-rumen-pulse-127586265.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/14_1596582445.jpg
0 Response to "जर्मन रूमेन पल्स की एलईडी लाईट से जगमगा उठा महाबोधि मंदिर"
Post a Comment