Popular Posts

आईपीआरडी सचिव ने कहा- राज्य में अब एमएसएमई को बढ़ावा देने पर भी जोर

आईपीआरडी सचिव ने कहा- राज्य में अब एमएसएमई को बढ़ावा देने पर भी जोर

आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि कोविड-19 संक्रमितों की पहचान के लिए ज्यादा जांच के साथ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देना और राशन कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण और बाढ़ की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

आईपीआरडी सचिव ने बताया कि बाढ़ कि स्थिति में सुधार हो रहा है। राज्य में राशन कार्ड से वंचित 23 लाख 38 हजार 990 परिवारों में से अब तक 22 लाख 81 हजार 407 परिवारों को राशन कार्ड दे दिए गए हैं। 98 प्रतिशत राशन कार्डों का वितरण किया जा चुका है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत 12 करोड़ 51 लाख 31 हजार से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।

मास्क नहीं पहनने वाले 4870 लोगों पर जुर्माना
एडीजी (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने पर 4870 व्यक्तियों से 2 लाख 43 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान 5 एफआईआर दर्ज करके 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 462 वाहन भी जब्त किए गए। वाहन मालिकों से 11 लाख 62 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/iprd-secretary-said-now-emphasis-on-promoting-msmes-in-the-state-127586257.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/

0 Response to "आईपीआरडी सचिव ने कहा- राज्य में अब एमएसएमई को बढ़ावा देने पर भी जोर"

Post a Comment