Popular Posts

जदयू नेताओं ने कहा- निजी स्वार्थ की वजह से नीतीश पर आरोप लगा रहे राजद के दलित नेता

जदयू नेताओं ने कहा- निजी स्वार्थ की वजह से नीतीश पर आरोप लगा रहे राजद के दलित नेता

जदयू ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि चंद ‘तथाकथित दलित नेता’ निजी स्वार्थ की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगा रहे हैं। शनिवार को दलित समुदाय से आने वाले मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, रमेश ऋषिदेव, संतोष निराला और राजद से जदयू में शामिल हुई एमएलए प्रेमा चौधरी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद पर हमला बोला।
मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि आजाद भारत में नीतीश कुमार से बड़ा दलितों का हितैषी कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं हुआ। पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण देकर नीतीश ने हजारों साल से दबे-कुचले और हाशिए पर खड़े दलित समुदाय को समाज का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंप दी। राज्य में 19037 ग्राम पंचायत सदस्य के पद एससी और 1223 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। मुखिया के लिए 1388 पद एससी और 92 एसटी के लिए आरक्षित हैं जबकि जिला परिषद में एससी के लिए 195 और एसटी के लिए 13 पद आरक्षित हैं।
कुछ लोगों के लिए आरक्षण सिर्फ चुनावी मुद्दा
मंत्री रमेश ऋषिदेव ने कहा कि जैसे बरसात होते ही मेंढक बाहर आकर टरटराने लगते हैं, वैसे ही चुनाव सामने देखकर कुछ लोग खुद को दलित हितैषी साबित करने लगते हैं। ऐसे तत्वों के लिए दलित आरक्षण सिर्फ चुनावी मुद्दा है। संतोष निराला ने कहा कि दलितों के उत्थान के लिए नीतीश कुमार द्वारा किए गए कामों की गिनती करने में पूरा दिन भी कम पड़ जाएगा। महेश्वर हजारी ने कहा कि दलित समाज के कुछ नेताओं ने अपनी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रखा है। ऐसे लोग दलित के नाम पर चुनाव जीतने के बाद सारी सुविधाएं अपने परिवार तक ही सीमित रखते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JDU leaders said - Dalit leaders of RJD accusing Nitish of personal selfishness


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/jdu-leaders-said-dalit-leaders-of-rjd-accusing-nitish-of-personal-selfishness-127643022.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/jdu_1598137847.jpg

0 Response to "जदयू नेताओं ने कहा- निजी स्वार्थ की वजह से नीतीश पर आरोप लगा रहे राजद के दलित नेता"

Post a Comment