लोकसभा चुनाव की तुलना में घटा जेंडर रेशियो, निर्वाचन विभाग ने महिलाओं से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील की
बिहार में एक वर्ष में कई जिलों की वोटर लिस्ट में जेंडर रेशियो में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिले ऐसे हैं, जहां अप्रत्याशित रूप से बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 2020 की वोटर लिस्ट में जेंडर रेशियो में कमी आई है। हालांकि, कई जिले ऐसे भी हैं जहां जेंडर रेशियो में कोई अंतर नहीं देखा गया है। वहीं कई जिलों में इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। दूसरी ओर निर्वाचन विभाग ने महिलाओं से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने की अपील की है।
चुनाव आयोग की कोशिश है कि चुनाव में वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या में भी वृद्धि हो। जिलों में जेंडर रेशियो में आयी कमी के पीछे निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी कई कारण मानते हैं। संभव है कि शादी विवाह के कारण महिलाएं एक से दूसरे जिले में गई हों और उनका नाम गृह जिले की वोटर लिस्ट से हट गया हो। दूसरा तर्क यह है कि जहां जेंडर रेशियो में कमी आई है, वहां बाहर से आए पुरुष मतदाता अधिक संख्या में वोटर लिस्ट में जुड़े हों।
महिला वोटरों की संख्या में कहां-कितनी आई कमी
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, बक्सर, गोपालगंज, बांका और जमुई जिले में जेंडर राशियों में वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष कमी आयी है। शिवहर में पिछले साल जेंडर रेशियो 882 था, जो 2020 में घटकर 879 हो गया। इसी तरह मधुबनी में 909 से घटकर 908, किशनगंज में 948 से 944, बक्सर में 887 से 880, गोपालगंज में 957 से 952, बांका में 883 से 882 और जमुई में 893 से घटकर 891 हो गया है। हालांकि, वर्ष 2019 के जेंडर रेशियो 892 की तुलना में इस वर्ष ओवरऑल जेंडर रेशियो 894 है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग महिलाओं से वोटर लिस्ट में नाम रजिस्टर कराने की अपील कर रहा है।
काउंटिंग के पहले ही कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट बॉक्स होगा सेनेटाइज
कोरोना संक्रमण के बीच होने वाले विधानसभा चुनाव की हर प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किया है। आयोग ने मतगणना के लिए भी खास दिशा-निर्देश दिया है। इसके मुताबिक काउंटिंग के पहले कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट के बॉक्स को सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा। काउंटिंग हॉल में 7 से अधिक टेबल नहीं होंगे।
टेबल पर ईवीएम को रखकर काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है। नई गाइडलाइन के तहत विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग तीन से चार हॉल में होगी। इसके लिए अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की भी तैनाती होगी। इसके अलावा पोस्टल बैलट की गणना के लिए भी अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अफसर की तैनाती की जाएगी। पोस्टल बैलट पेपर को अलग हॉल में गिना जाएगा। इसका सुपरविजन रिटर्निंग ऑफिसर करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/gender-ratio-reduced-compared-to-lok-sabha-elections-election-department-appeals-to-women-to-add-names-to-voter-list-127643023.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/orig_0521electioncommission_1598137736.jpg
0 Response to "लोकसभा चुनाव की तुलना में घटा जेंडर रेशियो, निर्वाचन विभाग ने महिलाओं से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील की"
Post a Comment