Popular Posts

फडणवीस बोले- विधानसभा चुनाव तय करेगा बिहार का भाग्य, कहा- लालू राज में बिहार 30 साल पीछे गया

फडणवीस बोले- विधानसभा चुनाव तय करेगा बिहार का भाग्य, कहा- लालू राज में बिहार 30 साल पीछे गया

भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी व महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लालू प्रसाद के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार 30 वर्ष पीछे चला गया। एनडीए की सरकार ने इसे विकास की पटरी पर लाया। अब बिहार अपने स्वर्णिम काल के दरवाजे पर खड़ा है। वर्ष 2020 में बिहार की स्वर्णिम शुरुआत होगी। अगला 15 साल बिहार के इतिहास के निर्माण का काल है। वर्ष 2020 से 2035 तक बिहार के लिए बड़े अवसरों का कालखंड है।

लिहाजा यह विधानसभा चुनाव बिहार का भाग्य भी तय करेगा, इसीलिए हमारे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। हमारे पास बिहार को शीर्ष पर ले जाने का अवसर भी है। वह शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बिहार के साथ देश के लिए अहम है। बिहार ने देश को हमेशा बड़ी ताकत दी है। नई सरकार भी यह जिम्मेदारी निभाएगी।

यह एडवांटेज हमेशा नहीं मिलेगा। बिहार को शीर्ष पर ले जाने का ऐसा अवसर फिर नहीं मिलेगा।कहा- लालू प्रसाद के समय बिहार हर सेक्टर में पीछे चला गया। एनडीए सरकार ने इसे सुधारने में बड़ी मेहनत की, पूरी क्षमता से काम किया। बिहार का पिछड़ापन दूर किया। अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई। आज बिहार हर सेक्टर में विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।
लालू जेल से बाहर आए तो आसान होगा चुनाव प्रचार
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए केंद्र व राज्य सरकार दोनों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इस चुनाव में 40 साल कांग्रेस, 15 साल पति-पत्नी का राज बनाम 15 साल भाजपा-जदयू गठबंधन राज के बीच लड़ाई है। अगर लालू प्रसाद जेल से बाहर आ जाएं तो हमारे लिए चुनाव और आसान हो जाएगा। राजद के जंगल राज को याद दिलाने में एनडीए को और ज्यादा सहूलियत होगी। 2010 के चुनाव में लालू यादव जेल से बाहर थे और पूरे चुनाव में धुंआधार प्रचार किया था, इसके बावजूद राजद मात्र 22 पर सिमट गया था।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई विकास की रोशनी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए ने बिहार में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अपना संकल्प पूरा किया है। कोरोना हो या बाढ़, हमारी सरकार और संगठन ने आम आदमी के लिए काम किया है। हमने अपनी पात्रता सिद्ध की है। उन्होंने कहा कि भारत में उद्यमिता को विकसित करने का अभी सुनहरा अवसर है और हम इसे गंवा नहीं सकते हैं। बिहार अपनी क्षमता से इस सेक्टर में बड़ी ताकत बनेगा। मौके पर संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी भी मौजूद थे। मंच संचालन सुशील चौधरी ने किया।

‘राममंदिर का भूमि पूजन कर पीएम ने विपक्ष को जवाब दिया’

पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के इस आरोप का जवाब दे दिया, जिसमें वे कहते थे कि राम मंदिर बनायेंगे, तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व वाली सरकार ने अंत्योदय पर बल दिया, जबकि यूपीए की सरकार घोटालेबाजों की पार्टी थी। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ स्ट्राइक किया। बिहार की तरह कश्मीर को भी दर्जा मिला। प्रदेश कार्यसमिति का उद्‌घाटन बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fadnavis said - Assembly elections will decide the fate of Bihar, said - Bihar went 30 years behind in Lalu Raj


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/fadnavis-said-assembly-elections-will-decide-the-fate-of-bihar-said-bihar-went-30-years-behind-in-lalu-raj-127643021.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/90_1598138004.jpg

0 Response to "फडणवीस बोले- विधानसभा चुनाव तय करेगा बिहार का भाग्य, कहा- लालू राज में बिहार 30 साल पीछे गया"

Post a Comment