Popular Posts

सात मुख्यमंत्री नीट और जेईई के खिलाफ; ममता, कैप्टन बाेले- सब सुप्रीम काेर्ट चलें

सात मुख्यमंत्री नीट और जेईई के खिलाफ; ममता, कैप्टन बाेले- सब सुप्रीम काेर्ट चलें

काेराेना के बीच जेईई मेन और नीट की परीक्षा अब सरकार बनाम विपक्ष का रूप ले चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बुधवार काे 7 राज्याें के मुख्यमंत्रियाें ने परीक्षा टालने की मांग की। प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सभी राज्य सुप्रीम काेर्ट चलें। इसके बाद फैसला लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कोर्ट जाने से पहले राष्ट्रपति से मिलने की बात कही। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- अमेरिका की एक रिपाेर्ट में कहा गया है कि वहां स्कूल खुले तो 97,000 बच्चे संक्रमित हुए। अगर यहां ऐसा होगा तो क्या करेंगे? हमें तय करना हाेगा कि केंद्र से डरना है या लड़ना है। पुद्दुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने कहा कि अगर परीक्षा होती है तो कोरोना के केस बढ़ेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। गैर भाजपा शासित राज्याें के मुख्यमंत्रियाें की बैठक में ओडिशा और दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे।

परीक्षा के लिए 14 लाख से ज्यादा एडमिट कार्ड डाउनलाेड

एनटीए के अनुसार जेईई मेन और नीट के लिए 14 लाख से ज्यादा छात्र एडमिट कार्ड डाउनलाेड कर चुके हैं। नीट के एडमिट कार्ड बुधवार दाेपहर 12 बजे जारी हुए थे। शुरुआती 3 घंटे में 4 लाख कार्ड डाउनलाेड हाे गए थे।

एनटीए का दावा... 99% छात्रों काे उनके मनपसंद सेंटर दिए गए हैं

मजबूरी की कहानियां... बिना ट्रेन और बस कैसे पहुंचेंगे? संक्रमण का भी खतरा बना रहेगा

  • दानिश खान बिहार के भागलपुर में रहते हैं। उन्हें 250 किमी दूर पटना में सेंटर मिला है। अभी सिर्फ एक ट्रेन चल रही हैै। बाढ़ के कारण सड़क प्रभावित है। वह कहते हैं कि उन्हें प्राइवेट टैक्सी लेकर जाना पड़ेगा।
  • कर्नाटक के महेश का सेंटर 200 किमी दूर है। सुबह 7 बजे सेंटर पर पहुंचना है। अभी वहां बस-ट्रेन नहीं चल रहीं। प्राइवेट टैक्सी ऑपरेटर ने जाने से मना कर दिया है।
  • सहारनपुर के आकाश कहते हैं कि जब रोज सिर्फ 50 मरीज मिल रहे थे, तब परीक्षा स्थगित कर दी। अब राेज 65 हजार मरीज मिल रहे हैं, फिर भी परीक्षा नहीं टाल रहे।
  • असम की देबोश्री कहती हैं, मुझे सेंटर जाने के लिए 4.5 घंटे सफर करना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट बंद है। मेरा घर पानी में घिरा है।

बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित

मेरा शहर व प्रदेश: बिहार में नीट के दो शहरों पटना और गया में 192 सेंटर बनाए गए हैं। इन दोनों सेंटरों पर 78960 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं जेईई मेन के लिए पूरे प्रदेश के 7 शहरों पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा और आरा में महज 43 सेंटर बनाए गए हैं। जिन पर 61583 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। गौरतलब है कि अभी बिहार के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Seven chief ministers against NEET and JEE; Mamta, Captain Belle - all go to Supreme Court


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/seven-chief-ministers-against-neet-and-jee-mamta-captain-belle-all-go-to-supreme-court-127656461.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/85_1598482262.jpg

0 Response to "सात मुख्यमंत्री नीट और जेईई के खिलाफ; ममता, कैप्टन बाेले- सब सुप्रीम काेर्ट चलें"

Post a Comment