Popular Posts

अतिथि प्राध्यापकों के मानदेय का जल्द से जल्द किया जाए भुगतान

अतिथि प्राध्यापकों के मानदेय का जल्द से जल्द किया जाए भुगतान

बीएनएमयू के अतिथि सहायक प्राध्यापकों का एक शिष्टमंडल डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कुलपति प्रो. ज्ञानंजय द्विवेदी से मिलकर मानदेय के भुगतान की मांग की। अतिथि प्राध्यापकों ने कहा कि विगत 10 माह से वे लोग विभिन्न महाविद्यालयों में कार्यरत हैं, लेकिन अबतक एक बार भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।

प्राध्यापकों ने कहा कि कुछ दिन पहले राज्य सरकार ने अतिथि प्राध्यापकों के चार माह का मानदेय विवि को भेज दिया है। इसके बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कुलपति ने कहा कि कुछ अतिथि प्राध्यापकों ने अब तक विवि में केवाईपी जमा नहीं किए हैं, इस कारण से मानदेय भुगतान में विलंब हो रहा है। शिष्टमंडल में डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, डाॅ. राघवेंद्र कुमार, डॉ. दिवाकर पासवान, डॉ. संतोष, डॉ. रफत परवेज, डॉ. शत्रुंजय झा व डॉ. अमित प्रकाश आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The honorarium of guest professors should be paid as soon as possible


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/the-honorarium-of-guest-professors-should-be-paid-as-soon-as-possible-127656453.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/orig_htyuuyyyop_1598482512.jpg

0 Response to "अतिथि प्राध्यापकों के मानदेय का जल्द से जल्द किया जाए भुगतान"

Post a Comment