Popular Posts

जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम में सीएम का बड़ा ऐलान- कागज नहीं, जमीन पर देखेंगे काम

जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम में सीएम का बड़ा ऐलान- कागज नहीं, जमीन पर देखेंगे काम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का विकास ही हमारा सपना है व हम इसे पूरा करना जानते हैं। अब हम हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना चाहते हैं। इस पर फोकस है, ताकि किसानों को परेशानी न झेलनी पड़े। मुख्यमंत्री, बुधवार को 1470 करोड़ की सिंचाई व बाढ़ प्रक्षेत्र की 30 योजनाओं के उद्‌घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास के लिए वीसी के जरिए समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे योजनाओं की जानकारी के लिए ऑन स्पाॅट निरीक्षण करेंगे। पेपर या वीडियो पर नहीं। वे खुद जाकर काम को देखेंगे। उन्होंने विभाग के मंत्री और सचिव से कहा कि कई योजनाओं पर समय से काम तो शुरू हो जाता है, पर कुछ काम रह जाता है। इससे पैसे का दुरुपयोग होता है।

नीतीश बोले-बिहार का विकास ही हमारा सपना

उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की प्रॉपर मॉनिटरिंग होगी, तभी वे समय पर पूरी हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने गंगाजल उदवह योजना की चर्चा करते हुए कहा कि गया, बोधगया जैसे ऐतिहासिक भूमि पर भी पानी का संकट दुर्भाग्यपूर्ण है। इसीलिए हमने वहां पानी की उपलब्धता तय करने के लिए इसे तैयार किया। गया, बोधगया, राजगीर और नवादा में पानी की जरूरत है और इस पर हमें काम करना होगा। वैसे तो नक्शा देखने से ठीक लग रहा है। लेकिन वे अंत में स्थल पर जाकर ही इसका निरीक्षण करेंगे।
योजना बनाने वालों को फटकार
सीएम ने योजना बनाने वाले अधिकारियों की जमकर खबर ली और कहा कि पता नहीं कौन और कैसी योजना बनाते हैं? उन्होंने पहले ही कहा था कि पटना की जगह मोकामा के पास गंगा का पानी ले जाना उपयुक्त होगा। लेकिन, विभाग इधर-उधर की योजनाएं बनाता रहा।

हर योजना पर गंभीरता से पहल
नीतीश ने कहा कि बिहार में पर्यावरण को लेकर काफी जागृति है और कई अहम योजनाओं पर काम हो रहा है। इतनी जागृति अन्य राज्यों में नहीं दिखती। हर योजनाओं पर गंभीरता से पहल हो रही है। फिर भी बिहार को लेकर उल्टा-पुल्टा प्रचार किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 योजनाओं के उद्घाटन, लोकार्पण व शिलान्यास के मौके पर सीएम।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cms-big-announcement-in-the-program-of-water-resources-department-work-on-land-not-paper-127656462.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/86_1598482393.jpg

0 Response to "जल संसाधन विभाग के कार्यक्रम में सीएम का बड़ा ऐलान- कागज नहीं, जमीन पर देखेंगे काम"

Post a Comment