मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्य करेगी जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी। इसलिए मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर कार्य करना होगा। सिकटा विधानसभा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने कही। उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कहा कि वे केंद्र सरकार की महिला सशक्तीकरण की नीतियों को आम जनता तक पहुंचायें।
बैठक मे महिला मोर्चा प्रभारी पुतुल पाठक ने महिला मोर्चा की आगामी विधानसभा चुनाव मे सक्रियता को लेकर सभी को आपने दायित्व को बखूबी समझाया,उनके द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने महिला सशक्तीकरण की बात प्रमुखता से कही। पार्टी मे इनकी सकारात्मक भूमिका की भी चर्चा की। उन्होंने महिला मोर्चा की भागीदारी को बखूबी समझाया। साथ ही उन्होंने उनकी सक्रियता के लिए उनका धन्यवाद किया।
उन्होंने महिला मोर्चा की सदस्यों को निर्देशित किया की वे सभी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाये। पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता के नेतृत्व क्षमता,पार्टी के प्रति समर्पण को सराहा बधाई दी। अध्यक्षता पायल गुप्ता ने की। वर्चुअल बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शिबू , प्रदेश प्रभारी सीबीएस राम,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राणा दिलीप सिंह, आई टी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक आदित्य, अभिजीत मिश्रा, प्रदेश पदधिकारी, जिला पदाधिकारी के साथ सिकटा विधानसभा के महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/my-booth-will-work-under-the-strongest-district-district-mahila-morcha-activist-127647474.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/24bettiah-02_1598282839.jpg
0 Response to "मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्य करेगी जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता"
Post a Comment