Popular Posts

अंचल प्रशासन ने रोका बोरिंग का काम, आक्रोश

अंचल प्रशासन ने रोका बोरिंग का काम, आक्रोश

अंचल क्षेत्र के पिड़ारी पंचायत के ग्राम झंझरी वार्ड नंबर 10 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का बोरिंग महादलित बस्ती में किया जा रहा है। 2 माह के भारी मशक्कत के बाद जब जमीन उपलब्ध नहीं हुआ तो महादलित बस्ती में उक्त जमीन पर बोरिंग का कार्य प्रारंभ किया गया। गांव के सभी लोग समर्थन में थे। लेकिन अंचल प्रशासन एवं इनरवा पुलिस द्वारा बोरिंग कार्य को रोक कर अन्यत्र बोरिंग कराने का निर्देश संबंधित संवेदक को दिया गया है। जिसको लेकर लोगों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बैनर तले आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

आक्रोशित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खलीकूजमा, सीपीआई के रामा यादव, संत साह, प्रभु गिरी, जय प्रकाश पासवान, शंभु महतो, लक्ष्मण राम गोरख पासवान, लक्ष्मी महतो, सुरेश राम, रघुराई राम, केदार राम, मोतीराम आदि ने बताया कि महादलित बस्ती में बोरिंग होने से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। आक्रोशित लोगों ने मामले की लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। ताकि इसकी जांच कर महादलित बस्ती में बोरिंग करने दिया जाए। वही सीओ कुमार राजीव रंजन ने बताया कि जिस जगह पर बोरिंग हो रहा है। वह जगह विवादित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/zone-administration-stopped-boring-work-resentment-127647475.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/

0 Response to "अंचल प्रशासन ने रोका बोरिंग का काम, आक्रोश"

Post a Comment