Popular Posts

आत्मनिर्भर सखी, 7 बहनों की टोली को करें मजबूत

आत्मनिर्भर सखी, 7 बहनों की टोली को करें मजबूत

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने गुरुवार को चकाई विधानसभा महिला जनसंवाद वर्चुअल सम्मेलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने की। वर्चुअल सम्मेलन को बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत से काम किए है। सभी गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया, सबके लिए प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। वहीं महामंत्री प्रणिता सिंह ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेश द्वारा निर्देशित बूथ स्तर पर चलाए जा रहे “आत्मनिर्भर सखी” सात बहनों की एक टोली है को मजबूत करें। जमुई जिला प्रभारी नीलम चंद्रवंशी ने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं
की योगदान मील का पत्थर साबित होगा। सभा को निलंजना भट्टाचार्य, शोभा सिंह ने भी संबोधित किया।
सफल कार्यक्रम को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष साधना सिंह की सराहना की। सम्मेलन में जिला कमेटी की महामंत्री सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष कल्पना सिंह, पूनम सिंह, किरण देवी, मंत्री मंजू देवी, किरण देवी, कोषाध्यक्ष बिंदु देवी, महादेव सिमरिया मंडल अध्यक्ष शिवानी कुमारी, रूपा वर्मा, सोनिया शर्मा, उमा देवी, उषा देवी, आईटी सेल स्नेहा समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्चुअल सम्मेलन में भाग लेतीं महिला भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/self-sufficient-friend-strengthen-the-group-of-7-sisters-127633952.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/20/6_1597943090.jpg

0 Response to "आत्मनिर्भर सखी, 7 बहनों की टोली को करें मजबूत"

Post a Comment